पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर शव को जंगल में फेंका

गिरिडीह

शव को जलाने का किया गया प्रयास, पूरे जिले में फैली सनसनी, पुलिस के वरीय अधिकारी मौक़े पर पहुंचे, लोगों में भारी आक्रोश

गिरिडीह. गिरिडीह में पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष डुमरी निवासी राकेश महतो की हत्या की सनसनी घटना सामने आई है. राकेश महतो का अधजला शव झारखंड कॉलेज डुमरी (घुटवालि )के समीप रोड के किनारे से पुलिस द्वारा बरामद किया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है ओर घटनास्थल में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौक़े पर पहुंच गए है. बताया गया की राकेश महतो 20 फ़रवरी की सुबह अपने घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे. काफी खोजबीन करने के बाद आज सुबह उनका शव मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *