रांची. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव कांग्रेस से 3 साल के लिए सस्पेंड, CM हेमंत सोरेन पर बयानबाजी पड़ी महंगी

नेशनल

रांची. झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें 3 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता वाली अनुशासन समिति ने यह निर्णय पार्टी लाइन से हटकर की गई बयानबाजी के बाद लिया।

बयानबाजी और अनुशासनहीनता: मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा के अनुसार, योगेंद्र साव लगातार गठबंधन धर्म और पार्टी गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे थे। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दिए गए उनके विवादित बयान को कांग्रेस ने ‘घोर अनुशासनहीनता’ माना, जिसके बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *