सात मोबाइल फोन और जींस – पेंट बरामद
गिरिडीह. गिरिडीह जिले के पिरटांड प्रखंड के हरलाडीह के एक गांव में बीते 25 जनवरी की रात जतरा मेला देख कर लौट रही दो नाबालिग बच्चियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म की घटनाकांड का पुलिस ने उदभेदन कर लिया है. इस कांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें राजेश मुर्मू (उम्र करीब 26 वर्ष) पे. मोहन मुर्मू ग्राम मंझलाडीह, थाना हरलाडीह ओपी (खुखरा), जिला गिरिडीह, रविलाल टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) पे. नासीर टुडू ग्राम मंझलाडीह, थाना हरलाडीह ओ०पी० (खुखरा), जिला गिरिडीह व संजय टुडू (उम्र करीब 21 वर्ष) पे सुखदेव टुडू ग्राम मछियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद और सोहन टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) पे० जयराम टुडू ग्राम मछियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद शामिल है. इन चारों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन और जींस पेंट बरामद किया गया हैं. इस बाबत एसपी. डॉ बिमल कुमार ने बताया की इस घटना के बाद खुखरा (हरलाडीह) थाना काण्ड सं0 02/26 दिनांक 26.01.2026 धारा 70 (2)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 6/10 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया. काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया. साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर श्वान दस्ता, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, रांची एवं तकनीकी टीम् को घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया. विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सहायता से इस काण्ड का साक्ष्यानुसार उद्भेदन करते हुए उक्त दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने में संलिप्त 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं 04 विधि-विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है. इस विशेष एसआईटी टीम में डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो, सुश्री नीलम कुजूर, पुनि रतन कुमार सिंह, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह, पुनि राजेन्द्र प्रसाद महतो, डुमरी अंचल, पुअनि राणा जंग बहादुर सिंह, नगर थाना, पुअनि बिक्रम कुमार सिंह, नगर थाना, पुअनि दीपक कुमार-2. ओपी प्रभारी, हरलाडीह, पुअनि निरंजन कच्छप, थाना प्रभारी, खुखरा, पुअनि गौतम कुमार, मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह, पुअनि दिपेश कुमार, थाना प्रभारी, पीरटॉड, पुअनि प्रणीत पटेल, थाना प्रभारी, डुमरी, मपुअनि दीपमाला कुमारी, थाना प्रभारी, महिला
पुअनि प्रिनन, मुफ्फसिल थाना, मपुअनि शीला हेम्ब्रम, मुफ्फसिल थाना और तकनीकी शाखा गिरिडीह की टीम शामिल थी.
