अंधेरे से उजाले की ओर: टाटा स्टील फाउंडेशन और शंकर नेत्रालय ने 150 लोगों के जीवन में बिखेरी रोशनी।

नेशनल

चाईबासा. चाईबासा के नोवामुंडी में टाटा स्टील फाउंडेशन और शंकर नेत्रालय के साझा प्रयास से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन करा चुके 150 लाभार्थियों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इन सभी मरीजों की आंखों की सर्जरी नवंबर माह में शंकर नेत्रालय के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा की गई थी।

टाटा स्टील फाउंडेशन के कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों और शंकर नेत्रालय की टीम ने शिरकत की। सर्जरी और चश्मा वितरण के बाद अपनी खोई हुई रोशनी वापस पाकर मरीजों और उनके परिवारों में खुशी की लहर है। इस मानवीय पहल को समाज के प्रति एक संवेदनशील और अनुकरणीय कदम बताया जा रहा है, जिसने 150 जरूरतमंद लोगों के जीवन में फिर से उजाला भर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *