गिरिडीह. गिरिडीह दौरे पर पहुंची गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने सोमवार को नये परिसदन भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान गांडेय के विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने आम लोगों की समस्याओं को भी सुना और समस्याओं के निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिशा – निर्देश भी दिए. इस दौरान काफी संख्या में लोग अपने-अपने फरियाद लेकर गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू के समक्ष पहुंचे थे.
