गिरिडीह. गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के असुरहड्डी के जंगल में लिथियम का भंडार पाया गया है. लिथियम का भंडार पाये जाने की सूचना मिलते ही केंद्रीय जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की टीम एक्टिव हो गई है और पिछले दो दिनों से लगातार टीम सर्वे का कार्य कर रही है. गिरिडीह जिले में लिथियम का भंडार पाये जाने के बाद अब यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इसलिए केंद्रीय जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की टीम सर्वे करने के लिए गिरिडीह पहुंची है.
