गिरिडीह. जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन पर अपने-अपने विचार रखें. इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया. आजादी की लड़ाई लड़ने से लेकर आजादी के बाद भी देश निर्माण में लगे रहे. उनका जीवन हर कांग्रेसियों के लिए अनुकरणीय है. जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को आजादी दिलाने के लिए सबसे लंबे समय तक अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते हुए जेल में बिताया और आज का वर्तमान आधुनिक भारत का स्वरूप जो दिख रहा है, इसकी आधारशिला पंडित जवाहरलाल नेहरू की रखी हुई है. आज पूरा कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. इस अवसर पर मुख्य रूप से पोरस मित्र, पंकज, सागर, मुस्तफा, टार्जन, सरफराज अंसारी, यश सिन्हा, मोहम्मद सोहेल, इमामउद्दीन, सुजीत मंडल, दिनेश्वर विश्वकर्मा, सोनू खान, मदन विश्वकर्मा, शाहनवाज आलम, निजाम अंसारी, सबीर खान, सुलेमान अख्तर उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने की.
