गिरिडीह. कांग्रेस की गिरिडीह जिला इकाई ने केंद्र सरकार के खिलाफ ज़ोरदार ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार की नीतियों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अभियान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया और वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।
