अब गिरिडीह निगम क्षेत्र की सीमा पर हो रही है चुनावी बैठकें

गिरिडीह

बॉर्डर के बाहर रुके फुरकान, मंत्री सुदीब्य ने सोनबाद और मीडवे में की बैठक 

गिरिडीह. झारखंड में प्रतिपक्ष के नेता और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज होने के बाद गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. अब राजनीतिक दल के नेता प्रशासनिक कार्रवाई के भय से गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की सीमा पर चुनावी बैठकें आयोजित कर रहे हैं. बता दें कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में चुनावी प्रचार शनिवार शाम 5:00 बजे थम गया है इसके बाद भी कुछ राजनीतिक दल के नेता अलग-अलग स्थानों में बैठकें कर रहे हैं. इसी क्रम में एक बैठक बस स्टैंड स्थित मां काली होटल में होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली. जिला प्रशासन को यह भी सूचना मिली कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद समेत कई भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ होटल में बैठक कर रहे हैं और चुनावी रणनीति पर विचार कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद गिरिडीह के एसडीओ श्रीकांत विस्पुते दल बल के साथ फ्लेवर फ्यूजन नामक होटल पहुंचे और होटल को खाली करने के बाद शटर डाउन करा दिया. इस दौरान एसडीओ ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से वहां से चले जाने का अनुरोध किया. धीरे-धीरे होटल खाली हो गया. हालांकि इस बाबत पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वह होटल में खाना खाने आये थे. कहा कि उन्होंने किसी भी प्रकार की चुनावी बैठक नहीं की. इधर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बाबूलाल मरांडी समेत बैठक में शामिल कई अन्य लोगों के खिलाफ चुनावी आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करा दिया है.

आयोग के इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक दलों में हड़कंप मचा हुआ है. एक ओर जहां कल देर शाम कांग्रेस के फुरकान अंसारी गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के बाहर ही रुक कर सीमा पर स्थित एक होटल में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर लौट गये तो वही झारखंड सरकार के मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को भी निगम क्षेत्र से बाहर दो – दो बैठकों में भाग लेना पड़ा.

फुरकान गिरिडीह शहर में नहीं कर पाये बैठक

बता दे की फुरकान अंसारी को गिरिडीह निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समीर राज चौधरी के पक्ष में जनसंपर्क के लिए गिरिडीह आमंत्रित किया गया था लेकिन वह निगम क्षेत्र के मोहल्ले में नहीं पहुंच सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *