गिरिडीह. गिरिडीह में नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 18 में हुई गोलीकांड के बाद हुई बवाल की घटना के बाद आज रात बोकारो रेंज के आईजी सुनील भास्कर गिरिडीह पहुंचे और जिला नियंत्रण कक्ष में डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार के साथ बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली इस दौरान उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और लोगों को अफ़वाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है. आईजी ने कहा कि इस घटना में जिन दो लोगों को गोली लगी है उनकी स्थिति अभी ठीक है और दोनों का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दें.
