गिरिडीह: जेवर चमकाने के नाम पर ठगी, झांसा देकर महिला की सोने की कानबाली लेकर चंपत हुए बाइक सवार दो युवक

गिरिडीह

गिरिडीह. जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में ठगी की एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ बाइक सवार दो युवकों ने खुद को जेवर साफ करने वाला बताकर एक महिला जय श्री सहाय को अपना शिकार बनाया. ठगों ने पहले पीतल का बर्तन साफ कर भरोसा जीता और फिर महिला की सोने की कानबाली लेकर एक पुड़िया में हल्दी जैसा पाउडर डालकर थमा दिया. जब तक महिला ने पुड़िया खोलकर देखी, तब तक ठग फरार हो चुके थे और पुड़िया से जेवर गायब था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें आरोपी नजर आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और ठगों की तलाश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *