गिरिडीह. गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के जमुआ – गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बुढ़वा तालाब के पास एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बुढ़वा तालाब में जा पलटी, जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सुबह 4:00 बजे की घटना है ट्रक के ड्राइवर और खलासी मौके से फरार है, स्थानीय लोगों ने बताया कि जब हम लोग टहलने के लिए निकले तो देखें कि एक ट्रक बुढ़वा तालाब में पलटा हुआ है इसकी जानकारी जमुआ थाना पुलिस को दी गई जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुड़ गई है. फिलहाल ट्रक अभी तालाब में पड़ा हुआ है और ट्रक में क्या लोड है और ट्रक कहां जा रही थी यह जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाया है, वही अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रक पलटने की कारण तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने अपने संतुलन खो दिया और ट्रक तालाब में जा पलटी. देखते हीं देखते स्थानीय लोगों की भीड़ तालाब पर लग गई है.
