गिरिडीह: महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने कई वार्डों में चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा- हर वार्ड में बनेगी सशक्त कमेटी

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. बुधवार को महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने वार्ड नंबर 12, 15 और 36 के विभिन्न मुहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से जीत के लिए आशीर्वाद मांगा. प्रमिला मेहरा ने घोषणा की कि यदि वे निर्वाचित होती हैं, तो हर वार्ड में वार्ड कमेटी का गठन कर उसे सशक्त बनाया जाएगा ताकि योजनाओं के चयन में जनता की सीधी भागीदारी हो सके. इसके साथ ही उन्होंने हर महीने वार्डों में जनता दरबार लगाकर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. जनसंपर्क के दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *