गिरिडीह फॉर्मेसी एसोसिएशन ने किया शोक सभा का आयोजन

गिरिडीह

गिरिडीह. शनिवार को गिरिडीह फॉर्मेसी एसोसिएशन के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया. इस मौक़े पर 13 दिसंबर को गिरिडीह 1 शहरी क्षेत्र के ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति हेतु सबों ने दो मिनट के मौन का मौन रखा ओर उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की. इस अवसर पर सभी सदस्यों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की एवं उनके सामाजिक योगदान को याद किया. शोक सभा में ग्रामीण क्षेत्र गिरिडीह -2 के ड्रग इंस्पेक्टर अरूप रतन साहा, फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष मोहन प्रसाद, अल्बर्ट मरांडी, राजेन्द्र कुमार, मो आफताब आलम,राहुल गिरि, आफताब आलम, रामचन्द्र वर्मा, मो. वसीम, पवन गोस्वामी, सचिदानंद वर्मा, एवं समस्त फार्मासिस्ट उपस्थिति थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *