भयमुक्त रहे गिरिडीह: स्थिति नियंत्रण में, अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर.

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह जिले में हालिया घटना के बाद उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों को संबोधित करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है, इसलिए आम जनता को किसी भी प्रकार के भय या भ्रम में रहने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली गई है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है कि उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार गश्ती की जा रही है. अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और शांति व सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *