गिरिडीह. गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार देर रात शहरी क्षेत्र में सुरक्षा – व्यवस्था क जायजा लेने के लिए निकले. इस दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया ओर रात में वाहनों से आवाजाही करने वाले लोगों के वाहनों की भी जांच की. एसपी डॉ. बिमल कुमार के साथ साईबर डीएसपी आबिद खान भी मौजूद थे.
