गिरिडीह के अक्षत जालान ने JEE Main में लहराया परचम, 99.04 पर्सेंटाइल लाकर जिले का नाम किया रोशन

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह के होनहार छात्र अक्षत जालान ने जेईई मेन (JEE Main) की परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. अक्षत ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 99.04 पर्सेंटाइल लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. अक्षत ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि का पूरा श्रेय सफल एकाडेमी लाइव और अपने शिक्षक रवीशनाथ सहाय (रवीश सर) को दिया है. अक्षत के अनुसार, रवीश सर ने अकेले ही मैथमेटिक्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे कठिन विषयों की गहराई से तैयारी कराई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह गौरवपूर्ण अंक प्राप्त हुए. संस्थान के टू ईयर कोर्स के दौरान अक्षत ने प्रतिदिन पांच घंटे की नियमित कक्षाओं में भाग लिया. अक्षत ने बताया कि शिक्षक के मार्गदर्शन, अनुशासन और परीक्षा की सटीक रणनीति ने उन्हें सफलता के शिखर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *