गिरिडीह की सांस्कृतिक संस्था ने आईना ने इस्पात रंगमहोत्स्व राउरकेला में लगाई पुरस्कारों की झड़ी

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह की सांस्कृतिक टीम आईना ने इस्पात रंगमहोत्स्व राउरकेला में पुरस्कारों की झड़ी लगा दी. टीम ने विभिन्न नाट्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का दिल जित लिया और कई पुरस्कार जीत कर जिले का नम रौशन किया है. उक्त आशय की जानकारी संस्था के निदेश महेश अमन ने दी. उन्होंने बताया की टीम के कलाकारों ने, उसने मुझे खूबसूरत क्यों कहा नाटक उपन्यासकर यशपाल द्वारा लिखित कहानी जिसका नाट्य रूपांतरन नाटककार अख्तर अली ने किया, का मंचन किया. यह नाटक मनाव मनोविज्ञान पर आधारित है जिसमें यह दिखाने का प्रयास किया गया है, कि किसी के मन में जीने की आसा जगाने के लिए संवाद के माध्यम से श्रृंगार पैदा किया जाय. जीने की आसा छोड़ चुकी युवती के मन में चिकित्स्क ने उसमें श्रृंगार उत्पन्न कर उसे बिना औषधि के बीमारी से मुक्ति प्रदान कर जीने की चाहत जगा दी. बीमार युवती की भूमिका में प्रार्थना, डॉ. की भूमिका में आदित्य,नर्स की भूमिका में प्रज्ञा, महिला डॉक्टर की भूमिका में प्रगति, जूनियर डॉ की भूमिका में अंशु तथा मामा की भूमिका में तरुण की भूमिका ने नाटक को सजीवता प्रदान कर दी है. दर्शक मंत्रमुग्ध होकर नाटक का मंचन देख रहे थे. नाटक ने शुरू से अंत तक दर्शकों को बाँधे रखा और जीने के लिए प्रेम की आवश्यकता को जरूरी बताया है. नेपथ्य में प्रकाश व्यवस्था : आयुष और पृथ्वी,रूप सज्जा : आदित्य और प्रार्थना, संगीत व्यवस्था : ऋषभ नंदन, मंच सज्जा : कृष और निकुंज ने अपनी ऊर्जा लगाकर नाट्य मंचन को आकर्षक बनाया उत्कृष्ट बनाया. आईना ने इस प्रतियोगिता में स्टेज क्राफ्ट में तृतीय, बेस्ट एक्ट्रेस द्वितीय प्रार्थना, बेस्ट एक्टर द्वितीय आदित्य अमन,बेस्ट करैक्टर एक्टर अवार्ड प्रथम तरुण,बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस प्रथम प्रगति, कैंप फायर किंगअवार्ड आदित्य अमन, बेस्ट डायरेक्शन द्वितीय महेश अमन, ड्रामा तुमने मुझे खूबसूरत क्यों कहा को द्वितीय बेस्ट ड्रामा,कैंप फायर बेस्ट टीम तृतीय पुरस्कार हासिल किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *