राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गिरिडीह का गौरव: निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्टता के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतों सम्मानित

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के लिए गर्व का विषय है कि निर्वाचन कार्यों के बेहतर प्रशासनिक समन्वय, पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त, अलका तिवारी के द्वारा सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने इस पुरस्कार के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रियाओं में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पित प्रयास को मान्यता दी है. यह उपलब्धि जिले के समर्पित चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और टीमवर्क का परिणाम है.

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने कहा कि सर्वप्रथम सभी जिलेवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई. यह सम्मान केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे गिरिडीह जिले के समर्पित चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है. इस सफलता का श्रेय हमारे जिला निर्वाचन पदाधिकारी, गिरिडीह को जाता है, इनके कुशल नेतृत्व, सतत पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन में निर्वाचन संबंधी कार्य संपन्न हुआ. साथ ही सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मी के अलावा विशेषकर निर्वाचन कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सतत मेहनत और प्रतिबद्धता को जाता है. उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने समस्त सहयोगियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ. यह पुरस्कार हमारे जिले को लोकतंत्र की उत्कृष्टता और नवाचार के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने का प्रेरक अवसर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *