गिरिडीह. झारखंड क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल तब जुड़ा, जब सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का गिरिडीह में भव्य स्वागत किया गया. हरियाणा को 69 रनों से हराकर झारखंड टीम ने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया और पूरे राज्य को गौरवान्वित किया. गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान जिला प्रशासन और झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की मौजूदगी में युवाओं को प्रेरित किया गया. यंहा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव शामिल हुए. उन्होंने ट्रॉफी को अपने हाथों में लेकर स्वागत किया और खिलाडियों का हौसला बढ़ाया. मौक़े पर अजय बगेडिया, डॉ. विद्या भूषण, गुड्डू यादव, बिकास सिन्हा, निकिता गुप्ता, नवीन सिन्हा, आलोक रंजन ,रूपेश रजक, दिलीप रजक, राजू , बिनोद यादव समेत कई लोग मौजूद रहे.
