गुमला: इंसानियत शर्मसार; घूमने के बहाने बुलाकर दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

झारखंड

गुमला. झारखंड के गुमला सदर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। पालकोट और सिसई क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घटना को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फिलहाल फरार है।

साजिश के तहत दोस्ती का फायदा उठाया प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िताओं में से एक युवती की जान-पहचान आरोपियों में से एक युवक से थी। आरोपी ने उसे घूमने के बहाने गुमला बुलाया था। युवती अपनी एक सहेली को भी साथ ले आई, वहीं आरोपी भी अपने दोस्तों के साथ दो बाइकों पर पहुँचा। दिन भर सिसई इलाके में घुमाने के बाद, शाम ढलते ही आरोपियों ने शराब खरीदी और युवतियों को जबरन एक सुनसान स्थान पर ले गए।

लोकेशन भेजकर बचाई जान, दूसरी के साथ दरिंदगी घटना के दौरान एक युवती किसी तरह दरिंदों के चंगुल से भागने में सफल रही और पास के पुआल के ढेर में छिप गई। उसने सूझबूझ दिखाते हुए अपने मोबाइल से परिजनों को अपनी लोकेशन (Location) भेजी और आपबीती सुनाई। हालांकि, दूसरी युवती भाग नहीं सकी और तीनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि फरार तीसरे आरोपी की हाल ही में शादी तय हुई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी रविवार देर रात जब किसी तरह दोनों युवतियां थाने पहुँचीं और घटना की जानकारी दी, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी जाना डुमरडीह पंचायत और असनी नकटीटोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

फरार आरोपी की तलाश में दबिश पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। दोनों पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।aaa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *