बाईक चोर गिरोह के आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में, चोरी की एक बाईक बरामद

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह की नगर थाना पुलिस ने बाईक चोर गिरोह के आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. साथ ही चोरी की एक बाईक को भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. पुलिस को यह सफलता नगर और पचम्बा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान मिली है. हालांकि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जिस बाईक चोर गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश थी, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *