गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर चौराहा के समीप बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार कार और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हुई. टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में दोनों वाहन चालकों को गंभीर चोट आई है जिन्हें बगोदर पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भवायह थी.
