गिरिडीह. सोमवार को भाजपा द्वारा नव गठित लेदा मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय तथा मंडल डेलीगेट भागीरथ मंडल के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है. प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुरेश मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने नए मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय को बुके और माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही मंडल के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी फूल माला देकर अपने नए नेता का जोरदार स्वागत किया. प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुरेश मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है. पार्टी संगठन की छोटी से छोटी इकाई का चुनाव भी लोकतांत्रिक तरीक़े से करती है. दिसंबर 2024 से चल रहे संगठन द्वारा संगठन पर्व कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाते हुए सभी पंचायतों का चुनाव कराने के पश्चात अब जिला के सभी मंडलों के अध्यक्षों का चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है. इसी क्रम में चुनकर आए सभी मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम चल रहा है. इसलिए क्रम में आज लेदा मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय का हम सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के मंडल नेता रामभजू देव, शिवकुमार यादव, जागेश्वर यादव, नरेश साव, दिलचंद वर्मा, बबलू राणा, राजेश कुमार सिंह, अजीत कुमार सोनू, प्रकाश सिंह, पंकज देव, जगरनाथ यादव, धर्मेंद्र मंडल, राजू साहू, अशोक पांडेय, बालेश्वर वर्मा, रिंकू यादव, काली सिंह, उपेंद्र वर्मा, अजीत सिंह, बिनोद मंडल, मेघन दास, तेजलाल मंडल, बालेश्वर राय, कमलदेव राणा, सुरेश वर्मा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
