गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

गिरिडीह

गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलोरिया मोड़ बागोडीह के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यम कुमार के रूप में हुई है, जो जमुआ निवासी रामरतन राय के पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सत्यम अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे आ गई और सत्यम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *