गिरिडीह. नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट रोड़ इंद्रपुरी कॉलोनी में बीती रात को अचानक एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी की इस घटना के बाद इलाके में अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना के संबंध में भुक्तभोगी मनीषा वर्मा के पुत्र राकेश रंजन ने बताया की रात के करीब दो से तीन बजे के बीच घर के सभी सदस्य सो रहें थे, इसी बीच अचानक उनके कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. जिसके बाद सभी सदस्य किसी तरह घर से बाहर निकले ओर हो – हल्ला करना शुरू किया. हो – हल्ला सुनने के बाद आस – पास के लोग बाहर निकले ओर आग बुझाने में जुट गए ओर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी. बताया की घटना के बाद उनलोगों की जान किसी तरह से बच गयी. लेकिन अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख़ हो गया. ब…
