पानी भरने के दौरान पाँव फिसलने से कुँए में डूबी पत्नी, बचाने के लिए पति ने लगा दी छलांग, दोनों की हो गई डूबने से दर्दनाक मौत

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव से एक दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां कुंआ में पानी भरने के लिए गई एक महिला पार्वती देवी अचानक पाँव फिसल जाने के बाद कुँए में गिर गई. इस घटना के बाद महिला पार्वती देवी का पति राजेंद्र मुर्मू बिना देर किए अपनी पत्नी को बचाने के लिए कुँए में छलांग लगा दिया. जिसके बाद दोनों (पति – पत्नी )की कुँआ में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *