रांची. झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें राजनीतिक दलों के बजाय स्थानीय प्रभाव और व्यक्तिगत छवि का बोलबाला रहा. राज्य भर के चुनावी नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई सीटों पर कब्ज़ा जमाया है. छोटे शहरों और नगर पंचायतों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा समर्थित 10 और झामुमो समर्थित 9 प्रत्याशियों को सफलता मिली. रांची मेयर पद पर भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने जीत हासिल की, वहीं गिरिडीह में झामुमो समर्थित प्रमिला मेहरा ने बड़े अंतर से बाजी मारी. कुल मिलाकर, यह चुनाव परिणाम राजनीतिक दलों की पारंपरिक पकड़ के लिए एक चुनौतीपूर्ण संदेश लेकर आया है.
