गुमला. बसिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ. जहाँ स्कूल जा रहे बच्चों से भरा एक अनियंत्रित ऑटो महाराजगंज के पास पलट गया. इस दुर्घटना में तीसरी कक्षा की छात्रा आकांक्षा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि आठ वर्षीय अलमा केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है. घटना उस वक्त हुई जब गंगड़ा गांव के बच्चे ऑटो से मदर अमृता पब्लिक स्कूल जा रहे थे और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस हादसे के बाद पूरे इलाके और शोकाकुल परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
