जादूगोड़ा. विधायक संजीव सरदार ने मृत मजदूरों के परिजनों से की मुलाकात, शोक संतप्त परिवारों को दी आर्थिक सहायता और मुआवजे का भरोसा

झारखंड

जादूगोड़ा. हरियाणा के भिवाड़ी में हुए दर्दनाक हादसे में जादूगोड़ा क्षेत्र के चार प्रवासी मजदूरों की मौत के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार शुक्रवार को पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही विधायक सीधे मृतकों के गांव पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुआवजा और सरकारी मदद की पहल: विधायक ने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए अपने स्तर से तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सहायता और मुआवजा राशि जल्द से जल्द दिलाने के लिए वे संबंधित विभागों से बात करेंगे।

इस दौरान विधायक ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी त्रासदी है और सरकार संकट की इस घड़ी में परिवारों के साथ खड़ी है। मौके पर झामुमो के स्थानीय नेता, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *