जालंधर. आदमपुर पुलिस ने बावा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास हुई हत्या मामले में फरार चल रहे दोनों बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है. पुलिस ने डरौली कलां के पास मौजूद थी, जहां पुलिस को इनपुट मिला था कि दो दिन पहले बावा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर गांव सदरा सोढ़ियां बुल्लोवाल के रहने वाले 22 वर्षीय केसर धामी की गोलियां मार हत्या कर भागा जस्सा और उसका साथी इलाके में हथियार छुपा कर भागे हैं और वह हथियार लेने के लिए आ रहे है, जिसके बाद पुलिस ट्रैप लगाकर खड़ी हुई थी. हथियार उठाने के बाद दोनों आरोपी डरौली कलां से जा रहे थे कि पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान आरोपी के रुकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस की गाड़ी और पुलिस के ऊपर चार रौंद गोलियां चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान गोलियां चलाई तो गोलियां दोनों आरोपियों की टांगों में लगी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया. पुलिस दोनों आरोपियों के पास वारदात में इस्तेमाल किए दो पिस्तौल बरामद किए और उसे इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है. एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि बीते दिन पहले आदमपुर की संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर दोपहर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी जस्सा साथी सहित बाइक सवार केसर धामी के सिर पर गोलियां मार मौके से भाग गया था.

गोलियां चलने के बाद आस पास के लोगों के भीड़ जमा हो गई थी, जिन्होंने घायल हालत में युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां डॉक्टरों ने गांव सदरा सोढ़ियां बुल्लोवाल के रहने वाले 22 वर्षीय केसर धामी को मृत घोषित कर दिया था। गोली चलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस जांच में जुट गई थी।

