गिरिडीह. गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह में जमीन विवाद को लेकर एक बार से फायरिंग करने ओर पिस्टल के बट से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है. यह घटना जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह गांव की है. इस घटना में भूपतडीह गांव निवासी संतोष विश्वकर्मा नामक व्यक्ति घायल हुआ है. यह पूरी घटना जमीन विवाद से जुडा हुआ बताया जा रहा है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूपतडीह निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा पर जमीन खरीदारी करने के बाद पैसा नहीं देने के कारण रामू साव एवं विजय साव दोनों जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी के रहने वाले है, के द्वारा पहले तो हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के काम किया फिर पिस्टल के बट से मारपीट की गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर घटनास्थल से खोखा बरामद करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
