गिरिडीह. दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के जन्म दिवस के मौके पर आज झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के द्वारा सदर प्रखंड के बालोडिंगा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और अलग झारखंड राज्य में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के द्वारा किये गए आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. इसके बाद झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेताओं के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष हरगोरी साव, सचिव तेजलाल, अनवर अंसारी, पंचानंद, मो. मनीर, गोविंद साव, लखन ठाकुर परमेश्वर समेत कई लोग मौजूद थे.
