झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे गिरिडीह

गिरिडीह झारखंड

नए परिषदन भवन में दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर, डीसी – एसपी समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद, सुरक्षा के थे पुख्ता इन्तेजाम

गिरिडीह. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आज देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे. गिरिडीह पहुंचने के बाद नए परिषदन भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. गार्ड ऑफ़ ऑनर लेने के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार का डीसी, एसपी समेत तमाम अधिकारियों ने बुक के देकर स्वागत किया. इधर राज्यपाल के गिरिडीह आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए थे. हर चौक – चौराहों पर पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई थी और यातायात व्यवस्था दुरुस्त थी. बता दें की राज्यपाल संतोष गंगवार देवघर जाने के क्रम में कुछ देर के लिए गिरिडीह में रुके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *