गिरिडीह : झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य कर्मियों के विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। प्रांतीय स्तर पर कई चरणों में आहूत आंदोलन का तीसरा चरण जिसमें सत्तारूढ़ दल के सभी विधायकों व प्रतिनिधियों के आवास तक जन समर्थन रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बताया गया कि पूर्व में संगठन ने इस निमित्त हस्ताक्षर अभियान और ध्यान आकर्षण रैली सफलता पूर्वक संपादित किया था। कर्मचारी यूनियन के इतिहास में पहली बार 40 हजार से अधिक कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया था। गिरिडीह में जन समर्थन रैली आगामी 20 जुलाई को आहूत की जाएगी। जिसमें मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त करने के लिए विधानसभा सत्र में जनप्रतिनिधियों से सरकार को पत्र लिखने और सत्र में कर्मचारी हित में प्रश्न उठाने या निवेदन करने का आग्रह टीम करेगी। बताया कि गिरिडीह के विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक गांडेय शकल्पना मुर्मू सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बताया कि कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के कार्यकारी, जिला कार्यकारणी और सभी विभागों के पदाधिकारी सक्रिय रूप से भाग लेकर सैकड़ो की संख्या में सम्मिलित होंगे। इसके सफलता के लिए झारखंड ऑफिसर टीचर्स एम्पलाइज फेडरेशन के साथियों और पदाधिकारी के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया, ताकि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हो सके। जिला स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रांतीय महिला सचिव शमा परवीन, प्रांतीय अंकेक्षक कार्तिक प्रसाद, जोनल संगठन सचिव इम्तियाज अहमद, जिला संरक्षण घनश्याम गोस्वामी, जिला सचिव केदार प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मिथुन राज, महेंद्र प्रसाद डांगी, विनोद प्रसाद यादव, ऋषिकांत सिंहा, मालालता मुर्मू समेत कई कर्मी थे।
