30 मार्च को मनाया जाएगा झामुमो का स्थापना दिवस, झंडा मैदान में होगा शक्ति प्रदर्शन

गिरिडीह

गिरिडीह. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 53वां स्थापना दिवस अब 30 मार्च को गिरिडीह में मनाया जाएगा. इसको लेकर सोमवार को झामुमो जिला कार्यालय में जिला समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थापना दिवस समारोह की तैयारी और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई. बैठक में जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झामुमो का स्थापना दिवस हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष होली के कारण उस दिन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. अब यह समारोह 30 मार्च को झंडा मैदान में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि झामुमो के संस्थापक शीबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य और अंतिम व्यक्ति के विकास का जो सपना देखा था, वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में साकार हो रहा है. झारखंड अब समृद्धि की ओर बढ़ रहा है और सरकार गरीब व मध्यम वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. संजय सिंह ने बताया कि 30 मार्च को स्थापना दिवस के अवसर पर झामुमो शक्ति प्रदर्शन करेगा. गांव-गांव से हजारों कार्यकर्ता और समर्थक गिरिडीह के झंडा मैदान पहुंचेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि दिशोम गुरु शीबू सोरेन की अनुपस्थिति में यह पहला स्थापना दिवस समारोह होगा और उनके निधन का एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. बैठक में गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में हजारों महिलाएं भी भाग लेंगी. वहीं जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में बैठक कर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से भी व्यापक प्रचार किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह और संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने किया. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, नूर अहमद, दिलीप मंडल, नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर, युवा मोर्चा अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, फरदीन अहमद, कृष्ण मुरारी शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *