यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में किसान जनता पार्टी का गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन, वापस लेने की मांग

गिरिडीह

गिरिडीह. विगत 13 जनवरी से पूरे भारतवर्ष में लागू किए गए यूजीसी रेग्युलेशन 2026 को वापस करने की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया और शहर में प्रदर्शन किया. धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि वैसे तो भारतीय जनता पार्टी शुरू से अपने स्वार्थ में हमें धर्म के नाम पर लड़ाते आ रही है पर अब यूजीसी रेग्युलेशन 2026 लाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों के मन में सामान्य जातियों के प्रति घृणा और नफरत का बीज़ बो दिया है. अगर भारतीय जनता पार्टी के फुट डालो और शासन करो के नीति का अब हम जोरदार तरीके से विरोध हम नहीँ कर सके तो वह दिन दूर नहीं जब अंग्रेजों की दलाली करने वाले ये संघी मानसिकता के भाजपाई फिर हमारे प्यारे भारत देश को गुलामी के जंजीरों में बांध सकते हैं. भाजपाइयों ने पहले से ही हिन्दू मुस्लिम को आपस में लड़ाके देश को कमजोर कर दिया है अब शिक्षा के मंदिर में छात्र छात्राओं को जाति के नाम पर लड़ाके अपना वोट बैंक बनाने का जो सपना देखा है उसमें मोदी को सफल नहीं होने देना है. किसान जनता पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जोगेश्वर ठाकुर ने कहा हम ओबीसी के लोग सामान्य जातियों से भाईचारा बनाए रखना चाहते हैं इसलिए किसी भी कीमत पर हमलोग यूजीसी बिल को वापस करा कर ही दम लेंगे. किसान जनता पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू और संस्थापक सदस्य बटू मरांडी ने कहा कि हम आदिवासी दलित किसान सामान्य जातियों से भाईचारा बनाए रखना चाहते हैं और भाजपा यूजीसी बिल लाकर हमारे बच्चों को लड़ाना चाहती है जिसे हम एसo सीo एसo टीo वर्ग के लोग कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे.धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में विजय सिंह, जहांगीर अंसारी, शंभू राय, बिकेश राय , छत्रधारी सिंह, जसीनता मरांडी, रीना टुडू, थामभी मंडल, घनश्याम पंडित मालती देवी, ममता कुमारी,बीबीयाना मरांडी, बैजल हांसदा, महादेव विश्वकर्मा, टिपण ठाकुर सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *