कोलकाता. पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए ममता बनर्जी ने 88 पन्नों का घोषणापत्र जारी किया है, जिसे ‘दीदी की 10 प्रतिज्ञा’ नाम दिया गया है. इसमें ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को अब ₹1,500 और SC/ST वर्ग को ₹1,700 मासिक देने का वादा है. साथ ही, ‘युवा-साथी’ योजना के जरिए बेरोजगारों को ₹1,500 महीना और घर-घर इलाज के लिए ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविर शुरू करने की घोषणा की गई है. ममता बनर्जी ने इसे अगले 5 वर्षों के सुशासन का आधार बताया है.
