सरायकेला: शहीद दिवस पर युवाओं का श्रमदान; सिदो-कान्हू पार्क में स्वच्छता अभियान और जल सोख्ता की हुई सफाई

झारखंड

सरायकेला. शहीद दिवस के अवसर पर रविवार को सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय में “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला युवा पदाधिकारी क्षितिज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने सामुदायिक भवन परिसर और सिदो-कान्हू पार्क में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान स्वयंसेवकों ने न केवल कचरा संग्रहण और झाड़ियों की सफाई की, बल्कि तीन-चार साल पहले बनाए गए जल सोख्ता की मरम्मत और सफाई कर उन्हें पुनर्सक्रिय भी किया. अभियान के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए युवाओं ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है, जिसे जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *