दुख की घड़ी में तेतरी देवी के परिजनों के साथ खड़े हुए मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी, पहुंचाई खाद्य सहायता

झारखंड

खलारी. खलारी के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने स्वर्गीय तेतरी देवी के पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री देकर मानवीय सहायता प्रदान की. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चूना भट्ठा राय निवासी तेतरी देवी का कुछ दिनों पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था. इसकी जानकारी मिलने पर अब्दुल्ला अंसारी तुरंत गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान उन्होंने परिवार को राशन और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का अटूट भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में किसी जरूरतमंद परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहना ही समाज का असली दायित्व है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *