बंगाल के बेलडांगा में औवेशी की पार्टी AIMIM का नेता गिरफ्तार, पुलिस ने बताया मुख्य साजिशकर्ता

नेशनल

पश्चिम बंगाल. मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में पिछले दो दिनों से हिंसा जारी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम का नेता भी हैं. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार एमआईएम नेता ही हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता है. गिरफ्तार किए गए एमआईएम नेता का नाम मतिउर रहमान है. बंगाल पुलिस ने एमआईएम नेता मतिउर रहमान को बेलडांगा के बरुआ चौराहे से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ और हमले के आरोप में मामला दर्ज किया है. बंगाल पुलिस ने एमआईएम नेता मतिउर रहमान को उसी इलाके से गिरफ्तार किया है, जहां पिछले दो दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. बंगाल पुलिस ने बताया कि उन्हें डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के माध्यम से एमआईएम नेता मतिउर रहमान के संबंध में जानकारी मिली. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब एमआईएम नेता मतिउर रहमान पर हिंसा फैलाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं. एमआईएम नेता मतिउर रहमान का नाम पहले भी हिंसा की कई घटनाओं में सामने आ चुका है. इस बार, बेलडांगा दंगों में भी एमआईएम नेता मतिउर रहमान शामिल है. मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज ने मतिउर को हिंसा का मुख्य आरोपी बताया है. पुलिस अधीक्षक ने मतिउर रहमान के बारे में कहा- कई वीडियो देखने के बाद उनकी पहचान की गई है. बरुआ चौराहे पर हुई झड़प में मतिउर रहमान भी मौजूद था. वही नेतृत्व कर रहा था. उसने किसी पर हमला भी किया. वह उन्हें पीट रहा था. मतिउर रहमान की राजनीतिक पहचान के संदर्भ को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा- फिलहाल, इनमें से किसी भी व्यक्ति की राजनीतिक विचारधारा ज्ञात नहीं है. जांच चल रही है और जल्द ही सभी जानकारी शेयर की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *