सुनिए AE साहब, इस रोड की जांच कराई और कार्रवाई करें, नहीं तो जेसीबी लगाकर पूरा रोड उखाड़ देंगे, घोटाला करेंगे तो सीएम से मिलेंगे ओर एसीबी से जांच करवा देंगे, तेवर में नजर आए राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, घटिया सड़क निर्माण कार्य कराए जाने से दिखे आक्रोशित, वीडियो कॉल कर अधिकारियों को दिखाई सड़क की स्थिति
गिरिडीह. राजधनवार के पूर्व विधायक और माले नेता राजकुमार यादव आज काफी तेवर में नजर आए. तेवर इतनी कड़ी थी कि उन्होंने अस्सिटेंट इंजीनियर को फोन लगा दिया और उन्हें घटिया सड़क निर्माण कार्य की तस्वीर दिखाते हुए इसकी जांच करने और कार्रवाई करने की मांग की. साथ हीं उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरी जेसीबी मशीन लगाकर पूरे सड़क को उखाड़ देंगे और भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत सीएम से करेंगे ओर एसीबी से शिकायत कर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे. दरअसल गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड के अंतर्गत खिजूरी – भाया बस्तीकुरा – कुडियामों से थंबाचक तक करोड़ों की लागत से सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है. लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य कर रहे संवेदक के द्वारा निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है और सड़क बनने के साथ हीं पूरी तरह से उखड़ जा रहा है. इसी मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक राजकुमार यादव से इसकी शिकायत की थी और आज पूर्व विधायक राजकुमार यादव सड़क निर्माण कार्य किया निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने घटिया निर्माण कार्य देखकर काफी आक्रोश व्यक्त किया और सीधे असिस्टेंट इंजीनियर को मौके पर से वीडियो कॉल लगाकर घटिया सड़क निर्माण कार्य की तस्वीर दिखाते हुए जमकर भड़ास निकाली उन्होंने असिस्टेंट इंजीनियर को साफ तौर पर कहा कि अगर इस सड़क निर्माण कार्य की जांच नहीं होती है और घटिया निर्माण कार्य करने वाले संवेदक और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वह पूरी जेसीबी मशीन लगाकर इस सड़क को उखाड़ देंगे और सीएम से मिलकर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसीबी को भी लिखेंगे. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. क्योंकि उनके कार्यकाल में जितने भी सड़क का निर्माण कार्य हुआ था. वह अभी तक टिका हुआ है. लेकिन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राजधनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में आपलोग क्या चाहतें है की पुरा घोटाला हो जाए ओर पुरा रोड़ ही खत्म हो जाए. उन्होंने अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम करने और बेहतर सड़क निर्माण करने की मांग की.
