लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 21 वर्षीय अक्षत प्रताप सिंह ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. प्रारंभिक जांच के अनुसार, अक्षत पर उसके पिता पढ़ाई और नीट (NEET) परीक्षा पास करने का अत्यधिक दबाव बना रहे थे, जिससे क्षुब्ध होकर उसने 20 फरवरी को इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए पिता के शव के हाथ-पैर काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए और धड़ को घर में रखे एक नीले ड्रम में छिपा दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है.
