गिरिडीह. महाशिवरात्रि के मौके पर जिले भर के विभिन्न शिवालयों में रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी. क्या बूढे क्या बच्चे सभी एक साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारें लगा रहे थे. महाशिवरात्रि के मौके पर विभिन्न शिवालयों को काफी आकर्षक रूप से सजाया गया था. सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से दिन भर गूंजता रहा. इस दौरान हर वर्ग के लोग भगवाना शंकर और मां पार्वति की पूजा में लीन दिखे. सभी पूरे-आस्था और विश्वास के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की. महाशिवरात्रि के मौके पर जिले के प्रमुख शिवालय बाबा दु:खहरणनाथ व झारखंड धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी. सभी श्रद्धालु कतार बद्ध होकर बाबा को जल चढाने में लीन दिखे. इसके अलावे शहरी क्षेत्र के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर, शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर के अलावे तमाम शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी. मंदिरों में पुजारियों के मंत्रोचार व चारों और भक्तिगीतों के बजने से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा.
