बोकारो: चंद्रपुरा डीवीसी प्लांट में लगी भीषण आग; टला बड़ा हादसा, बिजली उत्पादन रहा सामान्य

झारखंड

चंद्रपुरा. बोकारो स्थित डीवीसी चंद्रपुरा प्लांट के कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP) सेक्शन में रविवार शाम करीब 7 बजे अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग एमसीसी-2 पैनल में लगी थी, जिससे देखते ही देखते भारी धुआं उठने लगा. सीआईएसएफ (CISF) के अग्निशमन दल ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते कार्रवाई से करोड़ों का नुकसान होने से बच गया.

हादसे के बाद एहतियातन कन्वेयर बेल्ट को बंद कर दिया गया था, जिसे स्थिति सामान्य होने पर रात 8:15 बजे दोबारा शुरू किया गया. प्लांट प्रबंधन के अनुसार, इस घटना से बिजली उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी इकाइयां सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *