पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार 5 जनवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं. विभिन्न पार्टियों के नेता और लोग उन्हें इसे लेकर बधाई दे रहे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 71 साल की हो गयी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की. नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं. राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत देश के कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि ममता दीदी को जन्मदिन की बधाई. आपके खुशहाल, स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना. जन्मदिन की सच्चाई 5 जनवरी 1955 को जन्मीं बनर्जी पश्चिम बंगाल की तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. ममता बनर्जी सात बार लोकसभा के लिए चुनी गईं और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया. वह पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं. जन्मदिन को लेकर बताया जाता है कि ममता बनर्जी की जन्मतिथि उनकी किताबों में 5 जनवरी दर्ज है, लेकिन उन्होंने खुद अपनी किताब में लिखा है कि उन्होंने अपनी मां से सुना था कि उनका जन्मदिन दुर्गा पूजा के दौरान होता है.
