नगर निगम चुनाव : नामांकन के दूसरे दिन प्रमिला मेहरा, गोबिंद तूरी समेत कई लोगों ने कटवाया एनआर

गिरिडीह

गिरिडीह. नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. 29 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. मेयर पद के प्रत्याशी समाहरणालय में अपरसमाहर्ता के कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे, वंही सदर प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. नामांकन के दूसरे दिन दिन मेयर पद के लिए प्रमीला मेहरा और गोविन्द तुरी ने मेयर पद के लिए एनआर कटवाया है. इन दोनों के अलावे कुछ अन्य लोगों ने भी एनआर कटाया है. वंही सदर प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी अपना – अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंच रहे हैं. इधर चुनाव को लेकर नामांकन कि प्रक्रिया शुरू होने के साथ हीं चुनावी सरगर्मी भी तेज हो गयी है. हर प्रत्याशी अपने – अपने समर्थकों के साथ मिलकर चुनावी गोलबंदी करने में जुट गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *