खूंटी: मुरहू में रामनवमी की रात पत्थरबाजी; थाना प्रभारी समेत कई घायल, तनाव के बाद बाजार बंद

झारखंड

खूंटी. जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में रामनवमी की रात अज्ञात तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी से सांप्रदायिक तनाव फैल गया. इस हिंसक झड़प में मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गॉडविन केरकेट्टा और 2-3 स्थानीय लोग घायल हो गए. घटना के बाद शनिवार सुबह से ही स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और महादेव मंडा के पास एकत्रित होकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

हालात तब और बिगड़ गए जब शनिवार दिन में दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और दोबारा पत्थरबाजी शुरू हो गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुरहू में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. फिलहाल इलाके में सन्नाटा पसरा है और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक बुलाने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *