नागपुर के विस्फोटक कारखाने में भीषण धमाका, 17 मजदूरों की मौत, 18 घायल, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

नेशनल

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल तहसील स्थित ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के विस्फोटक कारखाने में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. राउलगांव स्थित इस फैक्ट्री की डेटोनेटर पैकिंग इकाई में सुबह करीब 7:15 बजे जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाका इतना शक्तिशाली था कि इकाई का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया. सूचना मिलते ही नागपुर ग्रामीण एसपी हर्ष पोद्दार और जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. वर्तमान में एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, जबकि पीईएसओ (PESO) की टीम विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *