गिरिडीह शहर के ह्रदयस्थली कालीबाडी चौक स्थित तीन कपड़ा दुकान में भीषण चोरी

गिरिडीह
  • कई दुकानों में चोरी का असफल प्रयास, गोविन्द टेक्सटाइल, केके फैसन, आरसी ट्रेंड्स फैमिली स्टोर में चोरों ने बोला धावा, लाखों रूपये नगदी पर किया हाथ साफ

गिरिडीह. गिरिडीह शहर में बीती रात चोरों ने शहर के हृदयस्थली कालीबाडी चौक में एक साथ तीन कपडा दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस – प्रशासन को खुलेआम चुनौती देने का काम किया है. बीती रात चोरों में कालीबाडी चौक स्थिति गोविंद टेक्सटाइल, केके फैसन और आरसी ट्रेंडस नामक कपडा दुकान में घुस कर जमकर उत्पात मचाया और लाखों रुपये नगदी पर हाथ साफ कर लिया है. इतना ही नहीं चोरों ने आसपास के कई दुकानों में चोरी का प्रयास भी किया है. एक साथ तीन दुकानों में चोरी की घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच – पड़ताल में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *